श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की माने तो प्रतिदिन रामलला को रामभक्त ₹3.5 Lakh दान दे रहे हैं और प्रतिमाह की बात की जाए तो रामभक्तों ने Ayodhya Ram Mandir के प्रति लगभग ₹1 Cr करोड़ का दान दे रहे हैं। इतना ही नहीं बीते वर्षों में भी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एक निधि संपूर्ण अभियान चलाया था।जिसमें पूरे देश के राम भक्तों ने बढ़ चढ़ कर Ayodhya Ram Mandir के प्रति अपनी तिजोरी खोली थी। अगर Ram Mandir के दान की बात की जाए तो अभी तक लगभग 5000 करोड़ रुपए Ram Mandir के प्रति दानवीरों ने दान दिए हैं।
Ayodhya Ram Mandir के निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद ने चंदा इकट्ठा करने के लिए अभियान शुरू कर रखा है। जीसको लेकर अब लोग अपने अपने हिसाब से मंदिर के निर्माण कार्य में अपना सहयोग दे रहे है। ऐसे में अब एक के बाद एक फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी मंदिर के लिए दान दे रहे हैं।हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी तरफ से राम मंदिर के निर्माण में चंदा दिया है। हालांकि वो चंदे में कितनी राशि दे रहे है, इसका अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। हाल ही में अक्षय कुमार ने एक वीडियो जारी किया और कैप्शन में लिखा था, बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। अब योगदान की बारी हमारी है।मैंने शुरुआत कर दी है। उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे। जय सियाराम
आपको बता दें अक्षय कुमार ही नहीं बल्कि ऐसे कई बॉलीवुड कलाकार है जो अब राम मंदिर निर्माण को लेकर चंदा देने के लिए अपने हाथ आगे बढ़ा रहे हैं, जिसमें एक नाम साउथ की एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष का भी शामिल है। प्रणिता सुभाष ने भी Ayodhya Ram Mandir निर्माण के लिए।₹1,00,000 का योगदान दिया है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपनी एक वीडियो के जरिए दी है, जिसमें एक्ट्रेस ने लोगों से मंदिर के लिए योगदान करने की अपील भी की है।
गुरमीत चौधरी टीवी शो रामायण में राम का किरदार निभाकर लोगों के बीच अच्छी खासी पहचान बनाने वाले गुरमीत भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। गुरमीत चौधरी ने भी मंदिर के निर्माण कार्य के लिए डोनेशन दिया है और साथ ही साथ उन्होंने कहा।वो अयोध्या भी जाएंगे।
प्रोड्यूसर मनीष मुद्रा ने भी Ayodhya Ram Mandir के लिए चंदे में ₹1Cr करोड़ दिए हैं। वैसे आपको बता दें पूर्वक्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने भी राम मंदिर के लिए ₹1Cr करोड़ का दान दिया है।
अब अगर आप भी अपनी श्रद्धा के अनुसार Ayodhya Ram Mandir निर्माण के लिए अपना सहयोग देना चाहते हैं तो ट्रस्ट की।ऑफिसियल वेबसाइट के जरिये आप भी दान दे सकते हैं।